news media

Hathras Gangrape Case: Yogi सरकार की घोषणा, पीड़िता के परिवार को 25 लाख रुपए देने का ऐलान


 हाथरस की पीड़िता (Hathras Victim) के परिवार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने वीडियो कॉलिंग के जरिए बात की है. लड़की के पीड़ित पिता ने मुख्‍यमंत्री (CM) से आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.

लखनऊः हाथरस में हुई 19 वर्षीय युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म, प्रताड़ना और उसकी मौत के बाद योगी सरकार और यूपी पुलिस बुरी तरह से घिरी हुई है. पीड़िता की मौत होने और जबरन शव जला दिए जाने के आरोप के बीच यूपी समेत पूरे देश में आक्रोश बढ़ गया है



. लोग मामले की कड़ी जांच और पीड़िता को जल्द इंसाफ दिए जाने की बात कर रहे हैं. इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने व वीडियो कॉलिंग के जरिए पीड़ित परिवार से बात की है. 

Post a Comment

0 Comments